भगवान विष्णु पूजा मंत्र हिंदी में ।
जगत के पालनहार भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट बहुत जल्द दूर हो जाते है। गुरूवार का दिन भगवान विष्णु का समर्पित होता है और इस दिन सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु बहुत जल्दी प्रसन्न होते है। चलिए अब हम आपको भगवान विष्णु पूजा मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। भगवान विष्णु पूजा मंत्र इन हिंदी ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।। भगवान विष्णु पूजा मंत्र जप विधि भगवान विष्णु के पूजा मंत्र का जाप करने के लिए गुरूवार की सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग पीला माना जाता है इसीलिए स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें। अगर संभव हो तो गुरूवार के दिन व्रत रखें और केले की पूजा करें। गुरूवार के दिन पीली चीजें जैसे चने की दाल, हल्दी, पीली मिठाई, मक्के का आटा और पीले फल जैसी चीजों का दान करना लाभकारी माना गया है। स्नान के बाद पूजा स्थल में पूर्व दिशा की तरफ साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने चौकी पर साफ पीला कपड़ा बिछाकर कपड़ें के ऊपर भगवान विष्णु की मूर्ति और फोटो को रख लें। मूर्ति के सामने सरसो के तेल का दीपक और धूप बत्ती जला दें। विष्णु भगवान का अभिषेक करने के बाद पुष्प और फल अर्पित करें। भगवान विष्णु की आरती और चालीसा का पाठ करें। यह भी पढ़ें: ॐ हिन्दू धर्म का एक बेहद ही प्रसिद्ध और प्राचीन मंत्र है, जिसे बेहद ही महत्वपूर्ण और शक्तिशाली माना जाता है। आप भी जानें इसके जाप करने की सही विधि और इसके लाभ। पाठ समाप्त होने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र जाप समाप्त होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना जल्द पूर्ण होने की कामना करें। ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करने से जल्द भगवान विष्णु की कृपा आप पर बरसती है।
Reviews
There are no reviews yet.