हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन साईं बाबा को समर्पित माना जाता है. इस विशेष दिन उनकी साधना करने से बड़े से बड़ा संकट भी दूर हो जाता है साथ ही मन की इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं.
आइए जानें गुरुवार पूजा से जुड़े कारगर उपायों के बारे में
.हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी देवी-देवता की विशेष साधना के लिए समर्पित होता है. माना जाता है कि गुरुवार के दिन साईं बाबा की पूजा शुभ और लाभकारी मानी जाती है. जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से उनकी पूजा करते हैं और उन पर विश्वास रखते हैं, साईं बाबा उनके सभी कार्य पूर्ण करते हैं. माना जाता है कि गुरुवार के दिन साईं पूजा के साथ-साथ व्रत रखने का भी विधान है. जो साधक ऐसा करते हैं उन पर साईं बाबा हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं.
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
जा की कृपा विपुल सुखकारी, दुःख, शोक, संकट, भयहारी।
शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्त्व दिखाया।
कितने भक्त शरण में आए, वे सुख शान्ति निरंतर पाये।
भाव धरै जो मन में जैसा, साईं का अनुभव हो वैसा।
गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस तन को।
साईं नाम सदा जो गावे, सो फल जग में शाश्वत पावे।
गुरुवासर करि पूजा सेवा, उस पर कृपा करत गुरुदेवा।
राम, कृष्ण, हनुमान रूप में, दे दर्शन जानत जो मन में।
विविध धर्म के सेवक आते, दर्शन कर इच्छित फल पाते।
जै बोलो साईं बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की।
साईं की आरती जो कोई गावै, घर में बस सुख मंगल पावे।
अनंतकोटि ब्रम्हांडनायक राजाधिराज योगिराज जय जय जय साईं बाबा की,
आरती श्री साईं गुरुवार की।
साईं बाबा भक्ति गीत
शिर्डी के साईं बाबा, तेरी दुहाई बाबा।
तेरी शरण हम आ गए, ओ साईं हम तो जन्म जन्म का फल पा गए।
ना कोई ऊंचा, ना कोई नीचा, तेरे इस दरबार में।
जो भी आए सब कुछ पाए, तेरे निर्मल प्यार में।
मोहक मूरत वाले, तुम सबसे हो निराले,
दीन दयालु हम आ गए, ओ साईं हम तो जन्म जन्म का फल पा गए।
ना मांगे हम हीरे मोती, ना चांदी ना सोना।
हमें तुम्हारी कृपा चाहिए और ह्रदय का कोना।
हमको हाथ दया का देना, अपनी छाया में लेना,
लीला तुम्हारी हम जान गए, ओ साईं हम तो जन्म जन्म का फल पा गए।
Reviews
There are no reviews yet.