धनलक्ष्मी
देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से मनुष्य को धन-वैभव और सुख- संपदा की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी माँ की आठ अलग-अलग रूपों में पूजा की जाती हैं जिन्हें अष्टलक्ष्मी कहा जाता है। धनलक्ष्मी इन्ही आठ रूपों में से एक है। धनलक्ष्मी का ये रूप अति फलदायी है। इन्हे धनलक्ष्मी पूजा द्वारा प्रसन्न करने से आपकी समस्त समस्याओं का नाश होता हैं।
जाने कौन हैं देवी धनलक्ष्मी
- देवी लक्ष्मी के आठ रूपों में से माँ धनलक्ष्मी पहला रूप है।
- धनलक्ष्मी के रूप में देवी धन और धान्य को सम्बोधित करती हैं।
- ऐसा कहा जाता है की पांडवो के वनवास के समय द्रौपदी का अक्षयपात्र देवी के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ था।
- माँ धनलक्ष्मी अनाज और कृषि सम्पदा की दाता है।
धनलक्ष्मी पूजा से होने वाले लाभ
- धनलक्ष्मी पूजा से आपके परिवार की आर्थिक समस्याओं और दरिद्रता का नाश होता हैं।
- इस पूजा की मदद से धन दौलत आगमन के रास्ते खुलते है और घर में बरकत आती हैं।
- धनलक्ष्मी की कृपा प्राप्ति से व्यर्थ खर्चो और क़र्ज़ से मुक्ति मिलती हैं।
- धनलक्ष्मी पूजा से हमें वैभव की प्राप्ति होती हैं।
- इस पूजा से घर में वास कर रही नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती हैं।
धनलक्ष्मी पूजा के लिए मंत्र
क्षीरदायै धनदायै बुद्धिदायै नमो नम:।
यशोदायै कीर्तिदायै धर्मदायै नमो नम:।।
धनलक्ष्मी पूजा के लिए आवश्यक जानकारी
- यह पूजा संपन्न कराने के लिए हमें निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होती हैं।
- जन्मतिथि, जन्म का समय, जन्म स्थान और गोत्र आदि जरूर दे।
- अगर आप एक से ज्यादा लोगों के नाम पर धनलक्ष्मी पूजा कराना चाहते है तो आपको उनकी सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान और गोत्र आदि देनी होगी।
Reviews
There are no reviews yet.